ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

By Shubh Bhaskar · 09 Jul 2026 · 26 views
बलरामपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

गांव-गांव और विद्यालयों में चौपाल लगाकर बताए कानूनी अधिकार व हेल्पलाइन नंबर

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल विवाह, दहेज प्रथा और सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक

सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 09 जुलाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मिशन शक्ति अभियान के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल और जनसंवाद आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान में दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने दहेज प्रथा और बाल विवाह को सामाजिक कुरीति एवं दंडनीय अपराध बताते हुए इनसे दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र की सेवाओं से भी अवगत कराया गया।

पुलिस ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की गई।

बलरामपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे जनजागरूकता अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube