नीब करौरी बाबा का 6वां वार्षिक भंडारा 15 जुलाई को, रामायण पाठ व सुंदरकांड के साथ होगा प्रसाद वितरण।
By Shubh Bhaskar ·
09 Jul 2026 ·
95 views
नीब करौरी बाबा का 6वां वार्षिक भंडारा 15 जुलाई को, रामायण पाठ व सुंदरकांड के साथ होगा प्रसाद वितरण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अरावली पर्वतमाला की मनमोहक वादियों में स्थित छटंकी धाम हनुमान मंदिर में विराजमान नीब करौरी बाबा का ०6वां वार्षिक अखंड भंडारा 15 जुलाई को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।
छटंकी धाम सेवा समिति के सेवक खेमचंद शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई को प्रातः 9:15 बजे रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। वहीं 15 जुलाई को प्रातः 8:15 बजे सुंदरकांड का पाठ एवं 11:15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण (भंडारा) प्रारंभ किया जाएगा।
समिति ने अलवर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
गौरतलब है कि अरावली की गोद में स्थित छटंकी धाम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में हुई अच्छी वर्षा के कारण यहां का वातावरण और भी रमणीय हो गया है। इसी को देखते हुए इस वर्ष भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।