जयपुर में गौ पुत्र-गौ पुत्रियों का सम्मान समारोह 26 जुलाई को, देशभर से कार्यकर्ता होंगे शामिल।
By Shubh Bhaskar ·
08 Jul 2026 ·
44 views
जयपुर में गौ पुत्र-गौ पुत्रियों का सम्मान समारोह 26 जुलाई को, देशभर से कार्यकर्ता होंगे शामिल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की ओर से जयपुर में गौ पुत्र एवं गौ पुत्रियों के सम्मान में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन अनेक संगठनों के प्रमुख पदों से जुड़े डॉ सुरेश चंद शर्मा के सानिध्य में 26 जुलाई 2026 रविवार को 11बजे साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क शास्त्री नगर जयपुर में किया जा रहा है। संगठन के अनुसार, यह कार्यक्रम राजस्थान में अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसमें देशभर से संगठन के पदाधिकारी, संत एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संत प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज एवं किन्नर मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकराचार्य स्वामी हिंमागी सखी माता उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा (उत्तराखंड), उत्तर प्रदेश किन्नर मोर्चा अध्यक्ष महामंडलेश्वर काजल माता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर योगी माथुर (योगेंद्र सिंह),राष्ट्रीय ब्रज प्रांत अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह चौधरी (कालू छारा) सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा,संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठिकाना गंगाबाग बांग के महंत प्रकाशदास महाराज,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता गौड़, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र यादव,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सराधना, किन्नर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शिवानी माता,जयपुर जिला अध्यक्ष सिमरन माता तथा बीकानेर जिला अध्यक्ष संजना भारतद्वाज माई,जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी,सुरेंद्र सैनी,सुरेश पुजारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
संगठन ने अधिक से अधिक लोगों से समारोह में भाग लेने की अपील की है। आयोजन के लिए पंजीकरण ०2 जुलाई से 13 जुलाई तक किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी अपने अपने ग्रुप लिडर को आधार कार्ड की फोटो, मोमेंटो में लगाने के लिए एक फोटो और ₹100 जमा कर दे। ग्रुप लिडर सभी कार्यकर्ताओं की फोटो,आधार कार्ड सौ रूपए लेकर इस नंबर पर 9829051637 जमा करवा दें ताकि मोमेंटो बनकर तैयार हो सके। इसलिए ध्यान देकर अपना आधार कार्ड, एक फोटो एवं सौ रूपए भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।