ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा'

By Shubh Bhaskar · 08 Jul 2026 · 36 views
श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा'



अंबेडकर तिराहा से झारखंडी मंदिर तक निकाली पदयात्रा, भगवान श्रीराम के समक्ष सत्य की विजय और जनआस्था की रक्षा की प्रार्थना
सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी, बलरामपुर ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर बुधवार को "सद्बुद्धि पदयात्रा" निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने किया।

पदयात्रा अंबेडकर तिराहा से शुरू होकर वीर विनय चौराहा होते हुए झारखंडी मंदिर पहुंची। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के समक्ष सत्य की विजय, जनआस्था की रक्षा तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की कामना की।

जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावा प्रकरण में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर वास्तविक जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होने पर पूरी सच्चाई सामने आएगी और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होगी।

एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष जांच होने पर कथित अनियमितताओं में शामिल बड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी उजागर होगी।

मारकंडे मिश्र ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में आधी-अधूरी कार्रवाई न्यायसंगत नहीं हो सकती। अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि कानून की नजर में सभी समान हैं और निष्पक्ष जांच से वास्तविक जिम्मेदारों का पता चल सकेगा।

सियाराम प्रधान ने श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा के लिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि सत्य को सामने लाने का एकमात्र रास्ता निष्पक्ष जांच है। वहीं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज खान ने कहा कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ताकि किसी निर्दोष को फंसाने और किसी दोषी को बचाने की गुंजाइश न रहे।

कार्यक्रम में डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. प्रतीक मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, अबरार खान, डॉ. खलीलुल्लाह, धर्मेंद्र मिश्रा, सुशील शुक्ला, अख्तर खान, केदारनाथ पाण्डेय, दिलशाद हुसैन, लाल साहब श्रीवास्तव, शकील अहमद, भीष्म सिंह, परवेज खान, राजेश पाण्डेय, राहुल दुबे, देवेंद्र पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube