ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आदर्श नगर में जलभराव व बदहाल सड़क-नालियों की समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 08 Jul 2026 · 14 views
आदर्श नगर में जलभराव व बदहाल सड़क-नालियों की समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/वार्ड संख्या 16 आदर्श नगर, शाहपुरा के निवासियों ने मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बरसात के मौसम में वार्ड में उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि बरसात के दौरान वार्ड में कई स्थानों पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शाहपुरा स्कूल से आईपीएस स्कूल जाने वाले मार्ग पर नहर के पास स्थित ढाबे के सामने सड़क पर कीचड़ और बदहाल सड़क की समस्या से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वार्डवासियों ने बताया कि आदर्श नगर में हाल ही में बनी नई सड़क के किनारे अब तक ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके कारण बारिश का पानी आसपास के मकानों की नींव तक पहुंच रहा है, जिससे भवनों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। वहीं हैंडपंप के पास बनी नई सड़क भी घटिया निर्माण गुणवत्ता के कारण अभी से क्षतिग्रस्त होने लगी है।
ज्ञापन में आदर्श नगर के मुख्य नाले की शीघ्र सफाई कराने तथा उस पर फेरो कवर लगाने की मांग भी की गई। साथ ही बरसात के दौरान तालाब की चादर से बहने वाले पानी को वेलकम होटल के बाहर निकलने वाले नाले से जोड़ने की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया।
अधिशासी अधिकारी ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जल्द समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान शिवप्रकाश सोमानी, मनीष शर्मा, विवेक दाधीच ,अधिवक्ता अंकित शर्मा, नयन बुला सहित वार्ड के अनेक पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube