ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विशेष श्रेणी के पात्र परिवारों को निशुल्क आवास/भूखंड योजना का लाभ दिलाने की अपील।

By Shubh Bhaskar · 08 Jul 2026 · 73 views
विशेष श्रेणी के पात्र परिवारों को निशुल्क आवास/भूखंड योजना का लाभ दिलाने की अपील।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुछ विशेष श्रेणी के पात्र परिवारों को निशुल्क आवास अथवा आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम अथवा संबंधित विकास प्राधिकरण एवं विकास अधिकारी से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। यदि यह योजना उनके क्षेत्र में लागू है, तो पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
जिला स्तर से भी इस कार्य में हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष व यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी यूनियन के जिला महासचिव तेजपाल सैनी द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube