ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सहायक निजी सचिव सिद्धार्थ यादव की नियुक्ति समाप्त, कारणों पर सस्पेंस।

By Shubh Bhaskar · 08 Jul 2026 · 23 views
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सहायक निजी सचिव सिद्धार्थ यादव की नियुक्ति समाप्त, कारणों पर सस्पेंस।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- नई दिल्ली केंद्र सरकार ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के सहायक निजी सचिव (Assistant Private Secretary) सिद्धार्थ यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के निर्देशों के आधार पर आदेश जारी किया गया।
आधिकारिक आदेश में सिद्धार्थ यादव की नियुक्ति समाप्त किए जाने का उल्लेख है,लेकिन इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है। इसी क्रम में मंत्री कार्यालय के अन्य तीन अधिकारियों को भी उनके मूल कैडर में भेजा गया या उनकी नियुक्ति समाप्त की गई है।
मीडिया रिपोर्टों में इस कार्यवाही के पीछे गंभीर शिकायतों और संभावित अनियमितताओं की चर्चा की जा रही है, हालांकि केंद्र सरकार या मंत्रालय की ओर से भ्रष्टाचार अथवा किसी विशिष्ट आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल मंत्रालय और मंत्री कार्यालय की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में जांच या आरोपों से जुड़े किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube