पत्रकारों की मांगों को लेकर 12 जुलाई को जयपुर में होगा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन।
By Shubh Bhaskar ·
07 Jul 2026 ·
31 views
पत्रकारों की मांगों को लेकर 12 जुलाई को जयपुर में होगा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- पत्रकारों के अधिकारों एवं विभिन्न लंबित मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की ओर से रविवार, 12 जुलाई 2026 को जयपुर के शहीद स्मारक, एमआई रोड पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारी गोपाल गुप्ता ने बताया कि पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आवश्यक मांगों को लेकर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री को बहु-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में सुबह 10:00 बजे धरना-स्थल पर पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय देने की अपील की है।
संगठन का कहना है कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह आंदोलन महत्वपूर्ण है। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान पत्रकारों की मांगों की ओर आकर्षित किया जाएगा।