ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर नगरपालिका में बैठक, नि:शुल्क बांटे जाएंगे पौधे

By Shubh Bhaskar · 07 Jul 2026 · 15 views
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर नगरपालिका में बैठक, नि:शुल्क बांटे जाएंगे पौधे


नगरवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील, पौधों का संरक्षण करने वालों को स्थापना दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से आदर्श नगरपालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" की अध्यक्षता में सभासदों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लिया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने नगरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि इच्छुक नागरिकों को नगरपालिका के पानी टंकी परिसर से नि:शुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपने घरों, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों और उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत लगाए गए पौधों की बेहतर देखभाल कर उन्हें सुरक्षित एवं जीवित रखने वाले नागरिकों को आगामी 30 जून को नगरपालिका स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. धीरू ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं से इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए विश्वास जताया कि नगरवासियों के सहयोग से बलरामपुर को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल नगर बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा।

बैठक में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, सभासद सुभाष पाठक, राघवेंद्र कान्त सिंह "मंटू", सुशील साहू "बंटी", सिद्धार्थ साहू "बंटी", सोनू साहू, विनोद गिरी, आनंद किशोर, मनोज यादव, मनीष तिवारी, अक्षय शुक्ला, शुभम चौधरी, सुनीता मिश्रा, मो. कुमैल, शमीम, शमशाद, नंदलाल तिवारी, कर निरीक्षक राजेश कुमार, जेई (सिविल) अविनाश यादव, जेई (जल) धर्मेंद्र गौड़ सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube