साथीन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कच्छावाह का अभिनंदन
By Shubh Bhaskar ·
07 Jul 2026 ·
162 views
साथीन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कच्छावाह का अभिनंदन
पीपाड़ शहर। निकटवर्ती ग्राम साथीन स्थित 'सागर सदन' में पीपाड़ शहर के नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोबर सिंह कच्छावाह का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। निजी स्कूल संघ जोधपुर के संभाग प्रभारी रामचंद्र कुड़िया के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में नियुक्त अन्य पदाधिकारियों का भी साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सम्मानित होने वालों में बिलाड़ा विधानसभा प्रत्याशी मोहनलाल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बक्साराम कच्छावाह, महासचिव छोटूराम बिरड़ा, हनुमानराम खोजा, चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश सांखला व साथीन अध्यक्ष रामनिवास कुड़िया सहित कई नेता शामिल रहे।इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष कच्छावाह ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व भोपालगढ़ विधायक गीता बड़बड़ का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आमजन के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में भागीरथ जाखड़, शोभाराम खिलेरी सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।