ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चलती कार के डैशबोर्ड में रखवाई 20 हजार की रिश्वत, भीलवाड़ा में पटवारी को ACB ने रंगे हाथों दबोचा

By Shubh Bhaskar · 07 Jul 2026 · 51 views
चलती कार के डैशबोर्ड में रखवाई 20 हजार की रिश्वत, भीलवाड़ा में पटवारी को ACB ने रंगे हाथों दबोचा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

जहाजपुर-राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहाजपुर तहसील के ऊंचा हल्का के पटवारी भंवर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शातिर पटवारी ने पकड़े जाने के डर से चलती कार के भीतर परिवादी से रिश्वत की रकम ली और उसे कार के डैशबोर्ड बॉक्स में रखवा दिया, लेकिन पहले से जाल बिछाकर बैठी टोंक एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
कोर्ट की डिक्री दर्ज करने के बदले मांगी थी घूस
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि पीड़ित परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी के पिता के पक्ष में अदालत से एक डिक्री (फैसला) जारी हुई थी। इस डिक्री को राजस्व रिकॉर्ड (जमीन के कागजातों) में दर्ज करने और नाम चढ़ाने के बदले पटवारी भंवर सिंह काफी समय से परेशान कर रहा था और ₹20,000 की रिश्वत मांग रहा था।
जाल बिछाकर चलती कार में की गई घेराबंदी
शिकायत मिलने के बाद एसीबी टोंक इकाई ने मामले का गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।पटवारी भंवर सिंह ने चालाकी दिखाते हुए परिवादी को अपनी कार में बुलाया और गाड़ी चलाते हुए रिश्वत की रकम देने को कहा। जैसे ही परिवादी ने ₹20,000 पटवारी के कहे अनुसार कार के डैशबोर्ड में रखे, वैसे ही पीछा कर रही एसीबी की टीम ने कार को रुकवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज, ठिकानों पर तलाशी जारी
मूल रूप से सीकर जिले के रहने वाले आरोपी पटवारी भंवर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी की टीमें अब आरोपी पटवारी के पैतृक आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube