ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी मंडल के बूथों पर मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती।

By Shubh Bhaskar · 06 Jul 2026 · 31 views
माचाड़ी मंडल के बूथों पर मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के माचाड़ी मंडल के बूथ संख्या ०4, ०8, ०9 एवं 10 पर सोमवार को महान शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रहित,अखंड भारत और जनसेवा के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में माचाड़ी मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह राजपूत सहित बूथ अध्यक्षों,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube