ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नालियों एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर मोहल्लावासियों ने नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 06 Jul 2026 · 9 views
नालियों एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर मोहल्लावासियों ने नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-वार्ड नम्बर 12 के क्षेत्र में लंबे समय से बनी नालियों एवं जर्जर सड़कों की समस्या से परेशान होकर वार्ड नम्बर 12 के समस्त मोहल्लावासियों ने नगर पालिका पहुंचकर अपना रोष व्यक्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मोहल्ले की नालियों एवं सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका एवं जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई प्रभावी एवं स्थायी समाधान नहीं किया गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नालियों की नियमित सफाई एवं उचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में कीचड़, दुर्गंध एवं गंदगी का वातावरण बना रहता है। सड़कें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिसके कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है तथा सांप, मेंढक एवं अन्य हानिकारक जीवों का भी खतरा बना रहता है। इसके कारण क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा आए दिन विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती रहती है।
मोहल्लावासियों ने यह भी बताया कि चंबल पेयजल परियोजना के तहत पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए सीसी सड़क को बीच से खोद दिया गया था, लेकिन पिछले लगभग छह माह से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं और आए दिन दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मोहल्ले के कई बुजुर्ग भी इस मार्ग पर गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी पीएचईडी विभाग द्वारा इस समस्या का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पूर्व में जैन साहब एवं गौरव शर्मा को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पाइपलाइन के लीकेज के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है, जिससे घरों तक पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं सड़क के दोनों ओर उगी घनी एवं कांटेदार झाड़ियां राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा आंखों में चोट लगने की आशंका बनी रहती है।
मोहल्लावासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना, जनहानि अथवा अन्य नुकसान की समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।
मौके पर नगर पालिका में जैन साहब को मोहल्लावासियों ने ज्ञापन सौंपकर नालियों की सफाई, उचित जल निकासी व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पाइपलाइन लीकेज ठीक कराने तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की।
इस दौरान मुख्य कार्यकर्ता महेश कुमार शर्मा, मुकेश जाट एवं रमेश बैरवा उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व सरपंच मूल सिंह सोढ़ा, पूर्व पार्षद राजू खटीक, कैलाश पाराशर, रामदेव गुर्जर, राजू सेन, नंदकिशोर खींची, टोनू जांगिड़, ईश्वर गुर्जर, ज्ञानमल खटीक, ओम बैरवा, प्रांजल सिंह राजपूत, अमन शर्मा, हर्षित शर्मा, पिंटू खटीक, रामदेव टेपन, शिशपाल कोली, ताराचंद कोली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं मोहल्लावासी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube