ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रावणा राजपूत समाज की जयपुर जिला स्तरीय बैठक संपन्न कार्यकारिणी का विस्तार 'मैं' नहीं 'हम' की भावना से काम करें समाज बंधु,

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 13 views
रावणा राजपूत समाज की जयपुर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

कार्यकारिणी का विस्तार
'मैं' नहीं 'हम' की भावना से काम करें समाज बंधु,
रावणा राजपूत समाज की जयपुर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

कार्यकारिणी का विस्तार
'मैं' नहीं 'हम' की भावना से काम करें समाज बंधु,

राजेश सिंह सोलंकी
जयपुर। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, जयपुर की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक गुर्जर की थड़ी स्थित प्रदेश कार्यालय में
जयपुर जिला अध्यक्ष श्री नंद सिंह सोलंकी (बिहारीपुरा) की अध्यक्षता और प्रदेशाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह सोडाला के मुख्य सानिध्य में
संपन्न हुई। बैठक में जयपुर जिले के शीर्ष पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
मुख्य नेतृत्व एवं स्वागत
बैठक में जिला कार्यकारिणी संरक्षक श्री गोपाल सिंह चौहान, प्रदेश प्रतिनिधि सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री मदन सिंह चौहान(सुनारी), प्रदेश प्रतिनिधि सभा सदस्य श्री सुरेश सिंह टॉक, जिला महामंत्री श्री कपिल सिंह भाटी, युवा जिला अध्यक्ष श्री ओम सिंहआकोड़िया, आमेर तहसील अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह राठौड़ एवं सांगानेर तहसील अध्यक्ष श्री भोम सिंह शेखावत मंच आसीन रहे।प्रारंभ में जिला अध्यक्ष श्री नंद सिंह सोलंकी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों व समाज बंधुओं का साफा-दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और प्रशस्ति पत्र सौंपे।
संगठन ही शक्ति है - प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला
प्रदेशाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि रावणा राजपूत समाज (ओबीसी) पिछले कई वर्षों से 'एक नाम' की विशिष्ट पहचान
के लिए संघर्षरत है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी तभी मिलेगी जब समाज 'हम'की भावना से संगठित रहेगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खुद का व्यवसाय, सरकारी नौकरियां और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने का
आह्हान किया। साथ ही, सांगानेर तहसील द्वारा चलाई जा रही 'डिजिटल जनगणना प्रपत्र 2026' मुहिम की सराहना करते हुए इसमें
बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।डिजिटल जनगणना भविष्य के लिए महत्वपूर्ण - मदन सिंह चौहान
वरिष्ठ सदस्य श्री मदन सिंह चौहान (सुनारी) ने समाज की एकता पर बल देते हुए गूगल फॉर्म के माध्यम से चल रही डिजिटल जनगणना मुहिम को समाज के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया और सभी से इसे गति देने का आह्हान किया।वार्ड स्तर पर संगठन को दी जाएगी मजबूती - सुरेश सिंह टॉक

प्रदेश प्रतिनिधि सभा सदस्य श्री सुरेश सिंह टॉक ने संगठन के जमीनी विस्तार पर जोर देते हुए आहान किया कि जयपुर के सभी वाडों में जल्द से जल्द वार्ड प्रभारी बनाए जाएं । उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा समाज बंधुओं को अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान संगठन के साथ जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की जाए। सभी वाडों में प्रभारियों की नियुक्त से संगठन को एक नई ताकत और नई पहचान मिलेगी।
शिक्षा विभाग के अध्यापक श्री संपत सिंह चंदावत ने अपने अनुूठे और साहित्यिक कवित्वपूर्ण अंदाज़ में ओजस्वी संबोधन दिया,
जिससे उपस्थित समाज बंधुओं में अभूतपूर्व जोश और नई ऊर्जा का संचार हुआ।भारी संख्या में रही समाज बंधुओं की उपस्थिति
बैठक में जयपुर जिले की सभी तहसीलों के प्रथानों व प्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से
रणजीत सिंह देवड़ा, किशन सिंह राठौड़, रामदेव सिंह, अजय सिंह खंगारोत (एडवोकेट), अजीत सिंह बांकावत, प्रकाश सिंह निर्वाण,
रमेश सिंह गौड़, दिलीप सिंह सोलंकी, रतन कुमार, नरेंद्र सिंह, हरी सिंह, महावीर सिंह पंवार, लक्ष्मण सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह गहलोत,हरिप्रताप सिंह, भगवान सिंह, मनोहर सिंह, भंवर सिंह राजावत, तेज सिंह सोलंकी (दाखिया), विजय सिंह, मांगीलाल सोलंकी, परमेश्वर सिंह, दशरथ सिंह, भंवर सिंह शेखावत, गुलाब सिंह कर्णावत तथा नवनीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.कार्यक्रम का सफल व प्रभावी मंच संचालन जयपुर जिला महामंत्री श्री कपिल सिंह भाटी ने किया। अंत में सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ सामाजिक एकता और कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube