मंदिर माफी की जमीन बचाने के लिए खरकड़ा में सर्व समाज एकजुट, सोमवार को कलेक्टर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल।
By Shubh Bhaskar ·
05 Jul 2026 ·
35 views
मंदिर माफी की जमीन बचाने के लिए खरकड़ा में सर्व समाज एकजुट, सोमवार को कलेक्टर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के ग्राम खरकड़ा स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर माफी की भूमि को बचाने की मांग को लेकर रविवार को सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों एवं प्रबुद्धजनों ने मंदिर की भूमि की सुरक्षा के लिए एकजुटता दिखाते हुए संघर्ष समिति का गठन किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को संघर्ष समिति एवं गांव के प्रबुद्धजन जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मंदिर माफी की जमीन को पुनः मंदिर के नाम दर्ज कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।
बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर माफी की जमीन को पुजारी ने कथित रूप से कुछ राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से अपने नाम दर्ज करवा लिया और बाद में उसका विक्रय भी कर दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने के कारण सर्व समाज को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द उचित कार्यवाही नहीं की तो आगे व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।