विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिन 'विप्र सेवा दिवस' के रूप में मनाया
By Shubh Bhaskar ·
05 Jul 2026 ·
125 views
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिन 'विप्र सेवा दिवस' के रूप में मनाया
पीपाड़ शहर। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा 'विप्र सेवा दिवस' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए।
जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष प्रकाश दवे ने बताया कि रविवार को 'विप्र सेवा दिवस' के तहत स्थानीय गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। इसके साथ ही तालाब में मछलियों को दाना डाला गया और अन्य जीव-दया के कार्य किए गए।
इस सेवा कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के महामंत्री नवरत्न ओझा, देवकिशन खंडेलवाल, मनोज खंडेलवाल, पंडित ओम पुजारी, देवकिशन व्यास, सुनील खंडेलवाल, संजय शर्मा, राकेश खंडेलवाल और विजय व्यास सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता व प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।