ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रोड़ किनारे और शिवालय हनुमान जी मन्दिर के सामने राहगीरों के लिए शीतल जल की वाटर कूलर प्याऊ लगवाई* : *पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी*

By Shubh Bhaskar · 04 Jul 2026 · 89 views
*रोड़ किनारे और शिवालय हनुमान जी मन्दिर के सामने राहगीरों के लिए शीतल जल की वाटर कूलर प्याऊ लगवाई* : *पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रैणी- अलवर जिले के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव गठित खोहरा चौहान पंचायत मुख्यालय पर मीना मोहल्ला बीच का बास में स्थित प्राचीन शिवालय हनुमान जी मन्दिर के सामने और टैहटडा से गुरिया-नांगल की तरफ जाने वाले पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग किनारे आमजनता और राहगीरों को शीतल जल प्याऊ लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था कराई गई है।
इस सम्बन्ध में पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी ने बताया कि इस यह पीडब्ल्यूडी सड़क टैहटडा से गुरिया-नांगल होते हुए पिनान को जाती है और इस सड़क से प्रतिदिन रात दिन आमजन का आवागमन भी बहुत ही ज्यादा होता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय आदर्श न्यू श्रमजीवी पत्रकार संघ के (ग्रामीण) अलवर जिलाध्यक्ष महेश चन्द मीना के प्रयास से शीतल जल प्याऊ लगवाकर एक सकारत्मक अच्छी समाजोपयोगी पहल की है क्योंकि इस सड़क पर ०7---०8 किलोमीटर के दायरे में कही पर भी वाटर कूलर शीतल जल प्याऊ नहीं थी इसलिए राहगीरों को अब नव गठित खोहरा चौहान पंचायत मुख्यालय पर स्थित शिवालय हनुमान जी मन्दिर के सामने सड़क किनारे पर ही ठंडा स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।
मिडिया को यह सारी जानकारी पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी खोहरा चौहान के द्वारा दी गई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube