ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सैंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, कुरुक्षेत्र की नन्ही चैंपियन समायरा ने रचा स्वर्णिम इतिहास

By Shubh Bhaskar · 04 Jan 2026 · 17 views
सैंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, कुरुक्षेत्र की नन्ही चैंपियन समायरा ने रचा स्वर्णिम इतिहास

दैनिक शुभ भास्कर हरियाणा अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र : सैंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि विद्यालय की कक्षा तीसरी की होनहार छात्रा समायरा ने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। समायरा ने ऑल इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक गोल्ड मेडल जीतकर एक नई मिसाल कायम की है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इतनी कम उम्र में समायरा ने सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग 24–26 किलोग्राम भार श्रेणी में भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। समायरा की इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों में भी हर्ष का वातावरण है। स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मारवाह एवं समस्त स्टाफ ने ने समायरा को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि समायरा भविष्य में भी इसी लगन और उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर और भी बड़ी सफलताएँ हासिल करेंगी तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी
 

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube