ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रतिमा हटाने से बढ़ा विवाद, प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने लौटाई मूर्ति

By Shubh Bhaskar · 03 Jul 2026 · 35 views
प्रतिमा हटाने से बढ़ा विवाद, प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने लौटाई मूर्ति

शाहपुरा,भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

मैहर-मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के सारंग गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाए जाने के बाद आदिवासी समाज ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
मामला बढ़ने पर सांसद गणेश सिंह और मैहर विधायक मौके पर पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद वन विभाग ने प्रतिमा सम्मानपूर्वक वापस कर दी और हिरासत में लिए गए दो ग्रामीणों को भी छोड़ दिया।
सांसद ने जनजातीय कार्यक्रमों के लिए लगभग 2 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर स्थल का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिमा वापस मिलने के बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया, जबकि वन विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी भी व्यक्त की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube