ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा नेता मसूद आलम ख़ान ने लिया श्रावस्ती के विकास का संकल्प

By Shubh Bhaskar · 01 Jul 2026 · 5 views
अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा नेता मसूद आलम ख़ान ने लिया श्रावस्ती के विकास का संकल्प


गरीब महिलाओं व बच्चों के बीच केक काटा, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सम्वाददाता संतोष कुमार

श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक इकौना अंतर्गत ग्राम तिलकपुर में गरीब महिलाओं एवं बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मसूद आलम ख़ान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रावस्ती सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में विकास की गति अपेक्षित नहीं है, जिससे आम जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि श्रावस्ती जैसे पिछड़े जनपद को योजनाबद्ध विकास, बेहतर शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर और मजबूत आधारभूत ढांचे की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग से श्रावस्ती के पिछड़ेपन को दूर कर जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पबद्ध है।
मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अतुल पासवान, जियाउर्रहमान ख़ान, नान बच्चा मिश्रा (लंबरदार), अनिल पासवान, विक्रम चौहान, आसिफ़ लारी, अकीब पठान, सीताराम यादव, बोबी पासवान, लल्लू पासवान, ज़ैद ख़ान, गजराज चौहान, रामप्रताप चौहान, भास्कर चौहान, छोटू चौहान, बौरे पासवान, ननके पासवान, उमैर पठान, राकेश यादव, अजय यादव, अर्जुन मौर्य, विपिन तिवारी, कोड़ई चौहान, नट्टू चौहान, टून-टून पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube