ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उप प्राचार्य सुरजन लाल सैनी को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 30 Jun 2026 · 81 views
उप प्राचार्य सुरजन लाल सैनी को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बसवा- बांदीकुई उपखंड के बसवा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसवा में उप प्राचार्य (उच्च माध्यमिक विद्यालय समकक्ष) सुरजन लाल सैनी के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम की शुरुआत स्टाफ सचिव एवं व्याख्याता लोकेश सिंह गुर्जर ने की। उन्होंने सैनी के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों और योगदान की जानकारी दी।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य अनिल गर्ग ने कहा कि सुरजन लाल सैनी पिछले 13 वर्षों से डाइट बसवा में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्थापन अधिकारी कैलाश चंद त्रिपाठी ने उनके समन्वयपूर्ण कार्यशैली की प्रशंसा की। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सैनी का स्वभाव अत्यंत मधुर रहा है और उन्होंने अपने सभी राजकीय दायित्वों का समयबद्ध एवं पूर्ण मनोयोग से निर्वहन किया।
अपने भावुक संबोधन में सुरजन लाल सैनी ने कहा कि सेवानिवृत्ति समारोह में उन्हें, उनके परिवारजनों, गांव के लोगों एवं रिश्तेदारों को जो सम्मान और स्नेह मिला है, उसके लिए वे पूरे डाइट परिवार के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि संस्थान को उनकी आवश्यकता होगी तो वे सहर्ष अपनी सेवाएं देने के लिए उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर डाइट स्टाफ ने सुरजन लाल सैनी का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। समारोह में उनके साथ आए परिवारजनों, ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों का भी अल्पाहार एवं शीतल पेय के साथ स्वागत-सत्कार किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्टाफ सचिव लोकेश सिंह गुर्जर ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्याख्याता शिव चरण गुर्जर, निजी सहायक आलोक मीना, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर सैनी, कनिष्ठ सहायक अशोक सैनी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कमलेश मीना, एमआईएस अमन सैन, ललित सैनी सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube