ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉक्टर सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि उम्मीद की किरण होते हैं : *डॉ. सपना शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 30 Jun 2026 · 42 views
डॉक्टर सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि उम्मीद की किरण होते हैं : *डॉ. सपना शर्मा*

सेवा, सहयोग और समर्पण ही चिकित्सा की पहचान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर एसएमएस अस्पताल में सेवाएं दे रही त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना शर्मा ने चिकित्सकों के स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि "डॉक्टर सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि मरीजों के लिए उम्मीद की किरण भी होते हैं। सेवा, सहयोग और समर्पण ही चिकित्सा की वास्तविक पहचान है।"
डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि मरीजों की दिन-रात सेवा में लगे रहने वाले चिकित्सक अक्सर अपने स्वयं के स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। उन्होंने बताया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का संतुलित रहना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान की व्यस्त दिनचर्या के कारण अनेक डॉक्टर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, हृदय रोग, माइग्रेन और स्लिप डिस्क जैसी बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं मानसिक तनाव के चलते डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, काम में मन न लगना और गुस्सैल स्वभाव जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
डॉ. शर्मा ने अपनी दैनिक दिनचर्या साझा करते हुए बताया कि वह प्रतिदिन सुबह ०5 बजे उठकर सबसे पहले ईश्वर का स्मरण करती हैं। इसके बाद ०2 से ०3 किलोमीटर दौड़ लगाती हैं और लगभग 45 मिनट तक व्यायाम करती हैं। नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स एवं प्रोटीनयुक्त आहार लेने के बाद अस्पताल में अपनी ड्यूटी के लिए रवाना होती हैं। दोपहर में संतुलित भोजन करती हैं तथा पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं।
उन्होंने बताया कि शाम को करीब 30 मिनट तक गार्डन में टहलती हैं, परिवार के साथ समय बिताती हैं और मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करती हैं। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए संगीत सुनती हैं तथा मोबाइल स्क्रीन का सीमित उपयोग करती हैं। रात के भोजन में हल्का आहार लेने के बाद वह रात 11 बजे से पहले सोने का प्रयास करती हैं।
डॉ. सपना शर्मा ने सभी चिकित्सकों से अपील की कि वे मरीजों की सेवा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी समान रूप से ध्यान रखें और नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा सकारात्मक जीवनशैली को अपनाकर स्वस्थ जीवन का संदेश दें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube