ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री गीता आश्रम ऋषिकेश पहुंचे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के पदाधिकारी, संतों से की मुलाकात।

By Shubh Bhaskar · 30 Jun 2026 · 11 views
श्री गीता आश्रम ऋषिकेश पहुंचे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के पदाधिकारी, संतों से की मुलाकात।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- ऋषिकेश (उत्तराखंड)- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रविवार को श्री गीता आश्रम,ऋषिकेश पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गौ संरक्षण एवं गौ सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
संगठन के अनुसार, 29 जून को शाम करीब ०5 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज,राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ गौ पुत्र शिवानंद महाराज तथा उत्तराखंड प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र नारायण सोराड़ी देहरादून से श्री गीता आश्रम, ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती महाराज के शिष्य एवं महंत स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती महाराज (पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, मायापुर) से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और संतों के साथ दंडवत प्रणाम किया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग से संबंधित विषय पर संतों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ सेवा, गौ संरक्षण तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन भविष्य में भी गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं जनजागरण के लिए विभिन्न राज्यों में अभियान चलाता रहेगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube