डॉ. देवेन्द्र जोशी भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित।
By Shubh Bhaskar ·
29 Jun 2026 ·
18 views
डॉ. देवेन्द्र जोशी भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में अलवर के तालाब निवासी डॉ. देवेन्द्र जोशी को भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा स्कूल शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री डॉ. मदन दिलावर ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
डॉ. जोशी ने मेट्सो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से अलवर जिले के राजकीय विद्यालयों में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्य करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और जनसहभागिता को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. देवेन्द्र जोशी को लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और सामाजिक सरोकारों का प्रमाण है।