ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मालाखेड़ा में जनगणना ड्यूटी के बाद भी 339 शिक्षकों को नहीं मिला उपस्थिति प्रमाण पत्र 29 जून तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी।

By Shubh Bhaskar · 29 Jun 2026 · 28 views
मालाखेड़ा में जनगणना ड्यूटी के बाद भी 339 शिक्षकों को नहीं मिला उपस्थिति प्रमाण पत्र
29 जून तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मालाखेड़ा- अलवर जिले के मालाखेड़ा में जनगणना कार्य में लगे शिक्षा विभाग के 339 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी पूरी होने के 15 दिन बाद भी उपस्थिति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त है। शिक्षकों का आरोप है कि तहसील स्तर पर प्रमाण पत्र जारी होने में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा तहसील क्षेत्र में 339 कर्मचारियों की नियुक्ति प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में की गई थी। सभी कर्मचारियों ने जनगणना कार्य का दायित्व पूरा कर लिया, लेकिन अब तक उन्हें कार्य निष्पादन का उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है।
इस संबंध में राजस्थान पंचायत राज माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मालाखेड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से मुलाकात कर जल्द प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। वार्ता के दौरान तहसीलदार ने 29 जून 2026 की शाम तक सभी उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया।
शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह एवं जिला महामंत्री मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षकों ने भीषण गर्मी के बावजूद पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य संपन्न किया। इसके बावजूद समय पर उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी नहीं होना उचित नहीं है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक सभी शिक्षकों को उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube