ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भामाशाह सम्मान समारोह आयोजन*

By Shubh Bhaskar · 29 Jun 2026 · 34 views
*भामाशाह सम्मान समारोह आयोजन*

सलूम्बर ,29 जून।जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सलूम्बर विधायक शांता देवी अमृतलाल मीणा तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सलूम्बर माया बजाड़ मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा), सलूम्बर नीरज कुमार भास्कर ने सभी अतिथियों एवं भामाशाहों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान विधायक ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के विकास में जनसहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए भामाशाहों के योगदान की सराहना की।
समारोह में विद्यालयों के विकास, विद्यार्थियों के हित एवं शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सहयोग से शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होता है तथा भामाशाहों का योगदान नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, झल्लारा एवं सलूम्बर नगेंद्र कुमार मेहता ने भामाशाह परंपरा एवं उनके प्रेरणादायी योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन चन्द्रवीर सिंह भाटी ने किया आयोजनकर्ता कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), सलूम्बर की ओर से कमलेश कुमार पटेल (प्रभारी), श्री अरुण कुमार (प्रशासनिक अधिकारी), कैलाश चन्द्र मेघवाल (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी), महेश मुन्दड़ा (लेखाकार), शुभम आंगल (कनिष्ठ सहायक) एवं देवेन्द्र कुमार (कनिष्ठ सहायक) द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थाएं की गईं।

--0--

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube