शिक्षाविद लादूराम धायल राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजे गए
By Shubh Bhaskar ·
29 Jun 2026 ·
200 views
शिक्षाविद लादूराम धायल राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजे गए
पीपाड़ शहर। क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद एवं भामाशाह लादूराम धायल निवासी मगरो की ढाणी, पीपाड़ शहर को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में दिए गए विशेष आर्थिक सहयोग के लिए उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।गौरतलब है कि शिक्षाविद धायल लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने, पर्यावरण संरक्षण और समाज के पीड़ित वर्ग की सेवा में सदैव अग्रणी रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान और वित्तीय सहयोग के चलते उन्हें इस गरिमामय राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चुना गया।धायल को राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने की खबर मिलते ही पीपाड़ शहर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनकी इस उपलब्धि पर भोपालगढ़ विधायक व कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष गीता बरबड़, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, प्रधान सोनिया चौधरी और वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण पारीक सहित क्षेत्र के प्रमुखजनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने बधाई देकर प्रसन्नता व्यक्त की है।