ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ के श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को होगा 108 जल कलशों से भगवान का महाभिषेक, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा।

By Shubh Bhaskar · 28 Jun 2026 · 29 views
राजगढ़ के श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को होगा 108 जल कलशों से भगवान का महाभिषेक, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- जन-जन के आराध्य देव भगवान जगन्नाथ के देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार प्रातः 9:15 बजे भगवान जगन्नाथ का 108 जल कलशों एवं पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा।
जगन्नाथ मंदिर के महंत पूर्णदास एवं पंडित एडवोकेट मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान का विधि-विधान से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के पश्चात भगवान जगन्नाथ गज (गणेश) स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान 15 दिनों के लिए गर्भगृह में एकांतवास करेंगे। मान्यता है कि स्नान के बाद भगवान को ज्वर हो जाता है, इसलिए इस अवधि में औषधीय काढ़े आदि से उनका उपचार किया जाता है।
पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा, 15 जुलाई (बुधवार) को भगवान जगन्नाथ गर्भगृह से बाहर पधारेंगे। इस अवसर पर प्रातः 9:15 बजे नेत्रोत्सव का आयोजन होगा। वहीं सायं 6:30 बजे माता जानकी की सवारी चौपड़ बाजार स्थित जगदीश मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार मार्ग से गंगा बाग स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां महंत परिवार एवं मेला समिति के सानिध्य में गणेश पूजन एवं मंदिर मार्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
इसके अगले दिन 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube