ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

टहला में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह।

By Shubh Bhaskar · 28 Jun 2026 · 40 views
टहला में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- टहला थाना क्षेत्र में पाँच वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से भी बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
सारिका सिंह ने कहा कि छह दिन पहले मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना पूरे प्रदेश और अलवर के लिए शर्मनाक है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि अब फास्ट ट्रायल के माध्यम से दोषी को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित बच्ची की आगे की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाए, बालिग होने पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास और आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही इन सभी सहायता उपायों की लिखित गारंटी परिवार को तत्काल प्रदान की जाए।
सारिका सिंह ने कहा कि किसी भी बेटी के साथ होने वाला अन्याय, अत्याचार और दुराचार शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता और व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसा अलवर और ऐसा राजस्थान बनना चाहिए, जहाँ हर बेटी सुरक्षित माहौल में निर्भय होकर आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रितु मीना, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री संदीप कुमार देवतवाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मीना, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता देवी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अगिय देवी, यूथ कांग्रेस महासचिव रामवतार कालोंत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube