ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कल से शुरू होगी भोगिशेली परिक्रमा, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

By Shubh Bhaskar · 04 Jun 2026 · 46 views
कल से शुरू होगी भोगिशेली परिक्रमा, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

​पीपाड़ सिटी। पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में शहर में कल से भव्य भोगीशैल परिक्रमा की शुरुआत होने जा रही है। तीन दिवसीय इस आस्था यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।​यात्रा की पूर्व संध्या पर संत हीरामणि ने पुरुषोत्तम मास के धार्मिक महत्त्व और धर्म के प्रचार-प्रसार पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पुनीत कार्य में सपरिवार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और पुण्य का भागी बनने का आह्वान किया है।​आयोजन समिति के अध्यक्ष अनोप सिंह चौहान और महेश पारीक ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ कल सुबह ठीक 6:00 बजे प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से होगा। यह यात्रा तीन दिवसीय होगी।परिक्रमा यात्रा हनुमान मंदिर से रवाना होकर,जलदाय विभाग,पुलिश थाना,रामपोल आश्रम, मामा नाडा,जालखा होते हुवे रात्री पड़ाव जसपाली में होगा।​इस विशाल धार्मिक आयोजन को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कमेटियां बनाकर विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भोजन, पानी, चिकित्सा और आवास व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें मुस्तैद की गई हैं।राम सेवा समिति के अध्यक्ष अनूप चौहान, राजेश साबू, सुखदेव सैनी, प्रकाशचंद्र दवे, बंसीलाल टॉक, कल्याणराम, मनोहरलाल, बंसीलाल लखारा, शंभूलाल, महेश पारीक, श्याम वैष्णव, जुगल किशोर छीपा, संपत छीपा, हरिभाई सोनी और चेतन प्रकाश सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।​समिति ने समस्त आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुबह समय पर पहुंचकर इस पावन यात्रा का हिस्सा बनें और पुण्य लाभ कमाएं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube