ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ठाकुर बाबा बस्ती में 25 जनवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा सम्मेलन

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 23 views
ठाकुर बाबा बस्ती में 25 जनवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन
25 जनवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा सम्मेलन
सम्मेलन में भजन सम्राट संत शिरोमणी प्रकाश दास जी महाराज रहेंगे उपस्थित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-ठाकुर बाबा बस्ती शाहपुरा में 25 जनवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ठाकुर बाबा बगीची में हुई बैठक में विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए लगभग 150 सदस्यों की आयोजन समिति का गठन किया गया। प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के लिए पीले चावल, पत्रक एवं स्टीकर वितरण का निर्णय लिया गया। शाहपुरा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों एवं बस्तियों तक निमंत्रण पहुंचाने के लिए टोलियों का गठन किया जाएगा। ये टोलियां घर-घर संपर्क करेंगी और ठाकुर बाबा बस्ती के सकल हिन्दु समाज को सम्मेलन में सहभागी बनने का निमंत्रण दिया जाएगा। साथ ही ठाकुर बाबा बस्ती क्षेत्र में भगवा पताकाएं एवं बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे। 25 जनवरी को सम्मेलन के दिन 1100 महिलाओं की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में भारत माता की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी, साथ ही अन्य सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल होंगी, जिसके लिए पृथक झांकी उपसमिति का गठन किया गया है। बैठक में सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मोडू राम धाकड़ के नेतृत्व में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

More News

मोनी बाबा गौशाला में 11वीं गोस्वामणी का आयोजन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग!
दुकान से बुजुर्ग को घसीटकर बेरहमी से मारपीट, 20 हजार रुपये लूटे!
शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube