ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, घर-घर पहुंचकर वितरित की पुस्तिकाएं।

By Shubh Bhaskar · 03 Jun 2026 · 20 views
विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, घर-घर पहुंचकर वितरित की पुस्तिकाएं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राजगढ़ क्षेत्र के श्रीनगर बांदेन गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जल प्रहरी नेहपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल का उपयोग आज की आवश्यकता बन गया है। साइकिल ऊर्जा संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। तथा इसके बढ़ते उपयोग से कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी में साइकिल के प्रति बढ़ता रुझान सकारात्मक संकेत है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल के माध्यम से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चलाए जा रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत शेष परिवारों को संघ की पुस्तिकाएं नेहपाल सिंह द्वारा वितरित की गईं। साथ ही लोगों को संघ के ‘पांच परिवर्तन’ विषयों की जानकारी दी गई, जिनमें पर्यावरण संरक्षण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पीपल,बरगद,गूलर एवं बिल्वपत्र सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों के बीज वितरित किए गए तथा उनसे आगामी वर्षा ऋतु में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहसंयोजक खगेंद्र कांत सैनी, दिनेश सैनी, कुशाल सिंह, समरथ लाल शर्मा, सुरेश प्रजापति सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube