ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीएमश्री बालिका स्कूल में अभिरुचि शिविर का हुआ समापन

By Shubh Bhaskar · 31 May 2026 · 71 views
पीएमश्री बालिका स्कूल में अभिरुचि शिविर का हुआ समापन

पीपाड़ शहर। शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बालिकाओं के लिए अभिरुचि शिविर का आयोजन किया गया था जिसका रविवार को समापन हुआ प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 में अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए अभिरुचि शिविर का आयोजन किया गया जिसका रविवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ l अभिरुचि शिविर प्रभारी संगीता पंवार ने शिविर के उद्देश्य में विद्यार्थियों के सीखने के कौशल को रौचक बनाना , विद्यार्थियों में रुचियों, रचनात्मकता एवं कौशल का विकास करना एवं विद्यालयों को आनंद दायक शिक्षण केंद्र के रूप मे विकसित करना है lप्रधानाचार्य गहलोत ने बताया कि शिविर के समापन में गत पंद्रह दिनों में छात्राओं ने विभिन्न क्राफ्ट, नृत्य, संगीत, मेहंदी, इंडोर गेम से संबंधित सीखे गए आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसे सभी आगंतुक अतिथियों ने सराहना की l समापन में ब्रह्मा कुमारी ओम शांति संस्थान से पायल दीदी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सतीश व्यास, डॉ वैशाली गोयल ने छात्रोंओ का उत्शाहवर्धन किया।विद्यालय की पूर्व छात्राओं में तुलसी खण्डेलवाल, रितिका सोलंकी, चारु पारीक, राधिका खण्डेलवाल, मंजू, अनिता सिंगारिया, विद्या, विमला, खुशबू निरमा आदि छात्राओं ने अपना योगदान दिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube