ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

योग से ही रहता है शरीर स्वस्थ -साध्वी संतोष बाईसा रविवार को लगेगा रक्त जांच शिविर

By Shubh Bhaskar · 28 May 2026 · 56 views
योग से ही रहता है शरीर स्वस्थ -साध्वी संतोष बाईसा
रविवार को लगेगा रक्त जांच शिविर

​पीपाड़ शहर। स्थानीय मैरिज गार्डन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल आधारित योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री के ओएसडी सुगंधचंद मंडावर और साध्वी संतोष बाईसा पहुंचे। ​इस अवसर पर योग गुरु भगवान राम परिहार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शांति का माध्यम है। नियमित योग से व्यक्ति निरोग और स्वस्थ जीवन जी सकता है। शिविर प्रभारी चेना राम गहलोत ने बताया कि पतंजलि योग समिति की ओर से साधकों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए कान में ईयर ग्रेड, नाक में अणु तेल और आंखों में सौम्या आई ड्रॉप डाली जा रही है।उन्होंने बताया कि आगामी रविवार को पतंजलि योग समिति द्वारा योग साधकों के लिए एक निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जांच करेगी।​शिविर में डूंगरराम टाक, देवाराम जांगिड़, आदित्य कच्छवाहा, योग शिक्षक मुकेश कच्छवाह, सुरेंद्र चौधरी और सम्पत राज सैनी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने योगाभ्यास कर नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube