ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रीको भगाओ-भैराणा बचाओ आंदोलन के समर्थन में राजगढ़ से हुए रवाना *महंत प्रकाशदास महाराज*

By Shubh Bhaskar · 27 May 2026 · 37 views
रीको भगाओ-भैराणा बचाओ आंदोलन के समर्थन में राजगढ़ से हुए रवाना *महंत प्रकाशदास महाराज*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- दादूपंथी संतों की पावन स्थली भैराणा धाम में चल रहे “रीको हटाओ-भैराणा बचाओ” आंदोलन को समर्थन देने के लिए राजगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में सेवक महंत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में बुधवार को जयपुर कूच के लिए रवाना हुए। भैराणा धाम में पिछले 45 दिनों से अग्नि तपस्या एवं धरना जारी है, जिसके समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु और सेवक लगातार पहुंच रहे हैं।
राजगढ़ से महंत प्रकाशदास महाराज के साथ रवाना हुए सेवकों में छतरी के चरण सेवक राजेश जोशी,संत नरेंद्र दास महाराज उमाशंकर उर्फ गुड्डू महाराज,बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी, नीरज सोंखिया,बच्चू सैनी, योगेश गुप्ता,गोपाल सैनी, ताराचंद सैन,योगेश सैनी, गोकल भगत,भीखा सैनी, लक्ष्मण भगत,लक्ष्मी नारायण एवं कैलाश सैनी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
सेवकों ने कहा कि भैराणा धाम दादूपंथ की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां प्रस्तावित रीको परियोजना के विरोध में संत समाज एवं श्रद्धालु एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखते हुए सरकार से धार्मिक स्थल एवं पर्यावरण संरक्षण की मांग की।साथ ही हनुमान बेनीवाल के साथ जयपुर कुच करने की भी जानकारी दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube