ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 19 views
केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।

अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

जनसुनवाई में 534 फरियादियों ने अपनी परिवेदनाएं दी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

माचाड़ीअलवर):- अलवर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को हसन खां मेवात नगर स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 534 परिवादियों ने अपनी परिवेदनाएं दी तथा उनके साथ बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
केंद्रीय वन मंत्री यादव ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलवर के चहुंमुखी विकास के उद्देश्य से साथ जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय में भी फरियादी कभी भी परिवेदनाएं दे सकते हैं, जिन पर सकारात्मक रूप से कार्य होता है। जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, सड़क, खेल मैदान, स्थानांतरण, पट्टे, पुलिस आदि की परिवेदनाएं प्रमुख रही, जिस पर केंद्रीय वन मंत्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि परिवेदनाओं का गुणवत्ता के साथ त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें।
*ये रही मुख्य परिवेदनाएं*
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से एक प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर श्री खाटूश्याम जी जाने वाले पदयात्रियों को एनएच-248 ए (नटनी के बारां से ढाईपेड़ी) के प्रगतिरत कार्य की वजह से पदयात्रा के दौरान असुविधा होने के संबंध में अवगत कराया, जिस पर उन्होंने दूरभाष से एनएचएआई पीडब्ल्यूडी के ,,।,,।।।।
अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि पदयात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए इस क्षेत्र में रोड के दोनों साइड में मिट्टी डलवाने आदि का कार्य करें।

इसी प्रकार जनसुनवाई में फरियादियों ने अलवर स्टेशन पर स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस एवं मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, बाड़मेर सुपरफास्ट के ठहराव एवं चंबल एक्सप्रेस का विस्तार हनुमानगढ़ तक करने की मांग पर उन्होंने कहा कि रेल मंत्री के माध्यम से इस विषय पर सकारात्मक दिशा में कार्य कराया जाएगा। वहीं रैणी तहसील के ग्राम उकेरी के निवासियों ने दुगावाली की कोठी से टुडियाणा मालीबाग तक डामर सड़क निर्माण कराने एवं सरिस्का के अकबरपुर रेंज में विस्थापित होने वाले गांव बेरा के निवासियों ने यथाशीघ्र विस्थापन की मांग रखी जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के दिशा-निर्देश दिये। मिर्जापुर में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमरे एवं ई-लाइब्रेरी निर्माण, राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय अलवर के प्राचार्य ने खेल मैदान से लगती हुई भूमि को निजी खातेदार द्वारा दान किए जाने की प्रक्रिया को पूर्ण कराने एवं खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए खेल मैदान तथा रनिंग ट्रेक निर्माण हेतु मांग की, जिस पर केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

*इन विकास कार्यों की कि घोषणा*

जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने स्थानीय निवासियों की मांग पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए शाहजहांपुर में 4 करोड रुपए की राशि से खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित कराने एवं सांसद निधि कोष से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान की चारदिवारी के निर्माण की घोषणा की तथा शाहजहांपुर से बर्डाेद एमडीआर सडक निर्माण की मांग पर स्वीकृति दी।

इस दौरान रामगढ़ विधायक श्री सुखवंत सिंह, जिला प्रमुख श्री बलवीर छिल्लर, डेयरी चेयरमैन श्री नितिन संगवान, जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता व श्री महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक श्री जयराम जाटव एवं श्री राजेंद्र गंडुरा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube