ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

By Shubh Bhaskar · 26 May 2026 · 13 views
राजगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- नगर पालिका राजगढ़ के सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने वेतन, स्थायीकरण सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।
वहीं, हड़ताल के कारण शहर में कचरा उठान और सफाई कार्य प्रभावित होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कर्मचारियों से वार्ता कर समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube