ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महिला ने खुद को ब्लेड से काटा, मौत दो बार तलाक होने से तनाव में थी महिला।

By Shubh Bhaskar · 26 May 2026 · 17 views
महिला ने खुद को ब्लेड से काटा, मौत
दो बार तलाक होने से तनाव में थी महिला।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के अखैपुरा मोहल्ले में बीती रात एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने देर रात ब्लेड से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन महिला को तुरंत गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का दो बार विवाह हो चुका था और दोनों बार तलाक होने के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव में चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube