ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

०5 दिन में पलटा पंचायती राज विभाग का फैसला! 18 मई को आरोपी सरपंच को हटाया था, अब आदेश पर लगाई रोक।

By Shubh Bhaskar · 23 May 2026 · 58 views
०5 दिन में पलटा पंचायती राज विभाग का फैसला!

18 मई को आरोपी सरपंच को हटाया था, अब आदेश पर लगाई रोक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर पंचायती राज विभाग ने पृथ्वीपुरा के प्रशासक तुलसीदास नावलिया को पदमुक्त करने संबंधी अपने आदेश पर महज पांच दिन में ही रोक लगा दी है। विभाग ने 18 मई को जारी आदेश में नावलिया को पद से हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब इस आदेश के क्रियान्वयन को स्थगित कर दिया गया है।
विभाग द्वारा जारी पूर्व आदेश में तुलसीदास नावलिया के खिलाफ धारा 420, 467 और 468 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 458/2020 तथा एसीबी जांच का हवाला दिया गया था। इन आरोपों को अपकीर्तिकर आचरण मानते हुए अलवर कलेक्टर को उप सरपंच को कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार आदेश जारी होने के बाद राजनीतिक स्तर पर दबाव बना, जिसके चलते पंचायती राज विभाग को अपना फैसला पलटना पड़ा। अब मामला जांच पूरी होने तक विचाराधीन रखा गया है और तुलसीदास नावलिया फिलहाल प्रशासक पद पर यथावत बने रहेंगे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube