राजगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पैंथर का हमला, पालतू स्वान को बनाया शिकार।
By Shubh Bhaskar ·
23 May 2026 ·
7 views
राजगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पैंथर का हमला, पालतू स्वान को बनाया शिकार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेखा की बगीची के समीप शुक्रवार देर रात एक पैंथर ने घर के अंदर घुसकर पालतू स्वान पर हमला कर दिया। हमले में पैंथर स्वान की गर्दन अलग कर आधा शरीर जंगल की ओर ले गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक विश्राम मीना ने बताया कि पैंथर घर की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुस आया और घर के अंदर बैठे पालतू स्वान पर हमला कर दिया। हमले के बाद करीब 16 मिनट तक पैंथर और स्वान के बीच घर की बाउंड्रीवाल के अंदर संघर्ष चलता रहा। अंततः पैंथर ने स्वान को मार डाला और उसका आधा शरीर लेकर जंगल की ओर चला गया।
घटना का पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों और मकान में रह रहे लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में पैंथर की मूवमेंट लगातार देखी जा रही है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, तारबंदी कराने और पैंथर की निगरानी के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।