ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 40 यात्री घायल।

By Shubh Bhaskar · 23 May 2026 · 27 views
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 40 यात्री घायल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब ०6 बजे सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 40 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत बचाव दल भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube