ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिप्रा गंगा माता मंदिर में डौली बुआ की कथा एवं आरती का आयोजन संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 23 May 2026 · 23 views
शिप्रा गंगा माता मंदिर में डौली बुआ की कथा एवं आरती का आयोजन संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन रामघाट स्थित शिप्रा गंगा माता मंदिर में परंपरा अनुसार आयोजित वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार रात्रि 8:30 बजे डौली बुआ की कथा एवं शिप्रा गंगा माता जी की भव्य आरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज एवं शिप्रा गंगा माता मंदिर के पुजारी वीरेंद्र त्रिवेदी के संयोजन में किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री पंडित शैलेंद्र द्विवेदी, राम गोपाल शर्मा,चंद्रशेखर शर्मा,योगेश शर्मा,शैलेश दुबे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने कथा व्यास एवं उनके सहयोगी कलाकारों का स्वागत- अभिनंदन कर धार्मिक आयोजन की सराहना की। कथा एवं आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता निभाई और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube