ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नानंन में गौसेवार्थ के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 26 मई से

By Shubh Bhaskar · 22 May 2026 · 16 views
नानंन में गौसेवार्थ के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 26 मई से

​पीपाड़ शहर। निकवर्ती ग्राम पंचायत नानंन में गौशाला की गायों के लिए आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं नानी बाई का मायरा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत समस्तग्रामवासियों द्वारा शुक्रवार को आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया।​गौ भक्त ललित कोठारी ने बताया कि ने महोत्सव का शुभारंभ 26 मई को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर गांव के प्रमुख मार्गों से गौशाला तक पहुंचेंगी।​ मरुधर केसरी राम कृष्ण गौशाला परिसर में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा ।इस कथा का वाचन कथावाचक अशोक महाराज दाधीच के मुखरविंद से किया जाएगा। कथा का आयोजन 26 मई से 2 जून तक निरंतर चलेगा,जिसमें भक्तगण श्रीमद् भागवत महापुराण के प्रसंगों और साथ ही रात्रि 8 बजे से नानी बाई का मायरा का आनंद ले सकेंगे।​पोस्टर विमोचन के अवसर पर क्षेत्र गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।​गौशाला प्रबंधन और ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त गौ भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube