ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान में 31 जुलाई तक होंगे पंचायत और निकाय चुनाव, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश।

By Shubh Bhaskar · 22 May 2026 · 18 views
राजस्थान में 31 जुलाई तक होंगे पंचायत और निकाय चुनाव, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को 31 जुलाई 2026 तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाए।
जानकारी के अनुसार इस मामले में 11 मई को सुनवाई पूरी हो गई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को सुनाए गए आदेश में कोर्ट ने चुनाव आगे बढ़ाने संबंधी राज्य सरकार की मांग को अस्वीकार कर दिया।
इसके साथ ही हाईकोर्ट ने ओबीसी आयोग को भी निर्देश दिए हैं कि आरक्षण से जुड़ी अंतिम रिपोर्ट 20 जून तक प्रस्तुत की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें राज्य सरकार की आगामी रणनीति और चुनाव आयोग की तैयारियों पर टिकी हुई हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube