ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बांदीकुई में 40 टन संदिग्ध मांस के साथ दो ट्रक जब्त, चालक फरार। गौरक्षक टीम ने पीछा कर खटिक के तिबारे के पास रुकवाए ट्रक, पुलिस ने सैंपल जांच को भेजे।

By Shubh Bhaskar · 22 May 2026 · 27 views
बांदीकुई में 40 टन संदिग्ध मांस के साथ दो ट्रक जब्त, चालक फरार।
गौरक्षक टीम ने पीछा कर खटिक के तिबारे के पास रुकवाए ट्रक, पुलिस ने सैंपल जांच को भेजे।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई:- बांदीकुई के नंदेरा क्षेत्र में शुक्रवार को करीब 40 टन संदिग्ध मांस से भरे दो ट्रकों के पकड़े जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। किशनगढ़, लालसोट और मेहंदीपुर बालाजी की गौरक्षक टीम ने ट्रकों का पीछा करते हुए खटिक के तिबारे के पास दोनों वाहनों को रुकवाया। कार्यवाही के दौरान दोनों ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए।
गौरक्षक टीम में सुरेश पुजारी, शंभू, मुकेश,जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी,अवतार,पवन राजपूत,नीरज सैनी,सोमनाथ और दीपक सहित कई सदस्य शामिल रहे। सूचना मिलने पर थाना अधिकारी जहीर अब्बास पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
थाना अधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि ट्रकों में भरे मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मांस किस पशु का है। वहीं फरार चालकों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आमजन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी जीव-जंतु प्रेमी गौ रक्षक व सर्प मित्र मुकेश सैनी ने दी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube