ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा रेंज में हरेंद्र सिंह'महावर' राज: नए आईजी ने संभाली कमान, बोले– "अपराधी सुधर जाएं या कोटा छोड़ दें, क्राइम पर लगेगा फुल स्टॉप!

By Shubh Bhaskar · 22 May 2026 · 33 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा रेंज में हरेंद्र सिंह'महावर' राज: नए आईजी ने संभाली कमान, बोले– "अपराधी सुधर जाएं या कोटा छोड़ दें, क्राइम पर लगेगा फुल स्टॉप!

शिक्षा नगरी में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू! कड़क IPS हरेंद्र महावर बने कोटा के नए आईजी, पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी खुली चेतावनी।

कोटा पुलिस को मिला नया 'सिंघम': पदभार संभालते ही आईजी महावर के तेवर सख्त, बोले– "कोचिंग स्टूडेंट्स की सुरक्षा से समझौता नहीं!

कोटा शहर मे शिक्षा नगरी कोटा की कानून व्यवस्था को और चाक-चौबंद करने तथा अपराधियों के हौसले पस्त करने के इरादे से राजस्थान पुलिस के कड़क और अनुभवी आईपीएस अधिकारी हरेंद्र कुमार महावर ने कोटा रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही नए आईजी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने आयोजित एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के पत्रकारों से रूबरू होते हुए साफ लफ्जों में कहा कि कोटा संभाग में अमन-चैन कायम करना और हर छोटे-बड़े अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

'अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास' सिर्फ नारा नहीं, हकीकत बनेगा:- आईजी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी हरेंद्र महावर के तेवर बेहद सख्त दिखाई दिए। उन्होंने अपराधियों और अवैध धंधेबाजों को खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कोटा रेंज में कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। आईजी ने कहा, "राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य 'अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास' है, और मैं इसे केवल थानों की दीवारों पर लिखा हुआ नहीं देखना चाहता, बल्कि धरातल पर सच साबित करके दिखाऊंगा।" उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फील्ड में उतरकर बदमाशों और अवैध माफियाओं के खिलाफ तत्काल धरपकड़ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कोचिंग स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए बनेगा अभेद्य सुरक्षा कवचदेशभर से कोटा आने वाले लाखों कोचिंग छात्रों का जिक्र करते हुए नवनियुक्त आईजी ने कहा कि बच्चे यहाँ पढ़ाई करने आते हैं, किसी तनाव या डर में जीने नहीं। छात्रों को एक सुरक्षित, भयमुक्त और सकारात्मक माहौल देना कोटा पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए कोचिंग एरिया में पुलिस की विशेष विंग और गश्ती दल (Patrolling Teams) को और ज्यादा एक्टिव किया जाएगा ताकि छात्र खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें

लंबे समय बाद भरा गया आईजी का अहम पद आपको बता दें कि गत 30 अप्रैल को पूर्व आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल की सेवानिवृत्ति के बाद से कोटा रेंज आईजी का महत्वपूर्ण पद खाली चल रहा था, जिससे पुलिसिंग की मॉनिटरिंग प्रभावित हो रही थी। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जयपुर सी.आई.डी. (सी.बी.) से हरेंद्र कुमार महावर को यहाँ भेजा है। उनके पदभार संभालते ही पुलिस महकमे में एक नई ऊर्जा और सख्ती का संचार साफ देखा जा सकता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube