ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग हेतु विशेषज्ञों से मांगा गया आवेदन

By Shubh Bhaskar · 22 May 2026 · 16 views
मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग हेतु विशेषज्ञों से मांगा गया आवेदन

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने हेतु अनुभवी एवं योग्य विषय विशेषज्ञों/व्याख्याताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ समस्त शैक्षिक एवं अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न कर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर अथवा अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग कार्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में किसी भी कार्य दिवस पर पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 जून 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि यूपीएससी/यूपीपीएससी, नीट एवं वन डे एग्जाम की तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। यूपीएससी/यूपीपीएससी के लिए इतिहास, भूगोल, राज्यव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं तकनीक, एथिक्स, कम्युनिकेशन एवं इंटरपर्सनल स्किल्स, भारतीय समाज, आंतरिक सुरक्षा तथा पर्यावरण विषय शामिल हैं।
इसी प्रकार नीट परीक्षा हेतु भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान तथा वन डे एग्जाम के लिए गणित, रीजनिंग, जीके, हिन्दी एवं अंग्रेजी विषयों के विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योग्य एवं अनुभवी व्याख्याताओं का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा इम्पैनलमेंट प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा तथा चयनित विषय विशेषज्ञों को शासनादेश के अनुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कोर्स को-ऑर्डिनेटर के मोबाइल नंबर 9555359557 पर संपर्क कर सकते हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube