ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का बड़ा धमाका: चौपाटी पर गुंडागर्दी करने वाला 24 मुकदमों का 'विलेन' हिस्ट्रीशीटर बटला गिरफ्तार!

By Shubh Bhaskar · 21 May 2026 · 48 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस का बड़ा धमाका: चौपाटी पर गुंडागर्दी करने वाला 24 मुकदमों का 'विलेन' हिस्ट्रीशीटर बटला गिरफ्तार!


गुमानपुरा में अजमेरी सोडा वाले से मांगी थी ₹13,000 की रंगदारी, मना करने पर लोहे के पाइप से किया था जानलेवा हमला; पुलिस कप्तान तेजस्वी गौतम के सुपरविजन में स्पेशल टीम को मिली बड़ी कामयाबी |


कोटा शहर पुलिस ने गुमानपुरा चौपाटी पर दहशत फैलाने और व्यापारी से सरेआम रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य सरगना और इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शिवराज उर्फ शिवा उर्फ बटला (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इतना शातिर है कि इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, डकैती और रंगदारी के करीब 24 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस इसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी।

लोहे के पाइप से तोड़ा था काउंटर, गार्ड का सिर फोड़ा।

पुलिस अधीक्षक (IPS) डॉ. तेजस्वी गौतम ने बताया कि बीती 5 अप्रैल को गुमानपुरा चौपाटी पर स्थित 'अजमेरी सोडा' के ठेले पर आरोपी विष्णु गुर्जर, शिवराज उर्फ बटला और उसके साथियों ने धावा बोला था। आरोपियों ने दुकानदार से ₹13,000 की मंथली (रंगदारी) मांगी। जब दुकानदार ने पैसे देने से मना किया, तो बदमाशों ने वहां मौजूद गार्ड पुरुषोत्तम पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान का काउंटर, कुर्सियां, बल्ब और पानी के कैंपर तोड़कर भारी उत्पात मचाया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।3 गुर्गे पहले ही जा चुके हैं जेल, अब 'बॉस' सलाखों के पीछेइस सनसनीखेज वारदात के बाद गुमानपुरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा और वृत्ताधिकारी योगेश शर्मा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन नामजद आरोपियों (विष्णु, अजय कुमार और गोलू) को पहले ही दबोचकर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी बटला फरार चल रहा था।

मुखबिर के जाल में फंसा 'बटला

थानाधिकारी गुमानपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच 20 मई को पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि आरोपी सरकारी स्कूल के पास, घोड़ा बस्ती इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस की विशेष टीम ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और तकनीकी अनुसंधान की मदद से आरोपी शिवराज उर्फ बटला को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिससे शहर में चल रहे अन्य रंगदारी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube