ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सोशल मीडिया के 'फर्जी डॉन' का निकला दम: डमी पिस्टल से इंटरनेट पर खौफ फैलाने वाला गोलू जांगिड़ चढ़ा कोटा पुलिस के हत्थे।

By Shubh Bhaskar · 21 May 2026 · 80 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

सोशल मीडिया के 'फर्जी डॉन' का निकला दम: डमी पिस्टल से इंटरनेट पर खौफ फैलाने वाला गोलू जांगिड़ चढ़ा कोटा पुलिस के हत्थे।

एसपी सुजीत शंकर के 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' का बड़ा एक्शन; कैथून पुलिस ने चंडिण्डा से दबोचा, हवालात की हवा खा रहा रीलबाज।

कैथून/कोटा ग्रामीण सोशल मीडिया को अपनी जागीर समझकर डमी हथियारों के दम पर फर्जी रसूख और खौफ का साम्राज्य खड़ा करने वाले 'रीलबाजों' पर कोटा ग्रामीण पुलिस ने काल बनकर प्रहार किया है। "विश्वास आमजन में, भय अपराधियों में" के नारे को धरातल पर सच करते हुए कैथून थाना पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर युवक को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है, जो इंटरनेट पर नकली पिस्टल चमकाकर आम जनता की रातों की नींद उड़ा रहा था।लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में बना 'इंटरनेट गुंडा'गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू कुमार जांगिड़ (उम्र 28 वर्ष), पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी चंडिण्डा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कई दिनों से डिजिटल दुनिया (व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर अपनी ऐसी तस्वीरें और रील वायरल कर रहा था, जिसमें उसके हाथ में दिख रही डमी पिस्टल हूबहू असली हथियार जैसी नजर आ रही थी। इन पोस्ट्स के जरिए आरोपी इलाके में अपनी दहशत कायम करना चाहता था, जिससे आम जनता में भारी असुरक्षा की भावना पैदा हो रही थी।एसपी की पैनी नजर, 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' में बिछा जालजैसे ही यह मामला कोटा ग्रामीण के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन के आदेश दिए। जिला स्तर पर अपराधियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामकल्याण मीणा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी (कोटा ग्रामीण) राजेश ढाका के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube