ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एबीवीपी पीपाड़ नगर अभ्यास वर्ग संपन्न, जितेंद्र चौहान नगर अध्यक्ष और प्रवीण सैनी बने नगर मंत्री

By Shubh Bhaskar · 21 May 2026 · 179 views
एबीवीपी पीपाड़ नगर अभ्यास वर्ग संपन्न, जितेंद्र चौहान नगर अध्यक्ष और प्रवीण सैनी बने नगर मंत्री


​पीपाड़ शहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत के निर्देशानुसार पीपाड़ नगर इकाई का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस वर्ग में संगठन के सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।​अभ्यास वर्ग के मुख्य वक्ता और वरिष्ठ कार्यकर्ता भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिषद की कार्य पद्धति, रीति-नीति और संगठनात्मक संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक सशक्त माध्यम है।​अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में पीपाड़ नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें ​नगर अध्यक्ष जितेंद्र चौहान,​नगर उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ,श्रीमती सुमेश शर्मा,
​नगर मंत्री प्रवीण सैनी,​नगर सह मंत्री भवानी सिंह, मनसुख सिंह, सानिया ज्याणी, रेणुका,​नगर संयोजक रविंद्र राठौड,​नगर सहसंयोजक धर्मेंद्र टाक,​नगर कला मंच संयोजक कोमल चौहान,​खेल संयोजक सुभाष चौधरी,​खेल सहसंयोजक नवीन देवड़ा,​नगर मीडिया संयोजक रामस्वरूप देवड़ा,​सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप मेघवाल, संदीप सिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया।​कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों को ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए छात्र हितों और राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रतिज्ञा ली।​इस अवसर पर वर्तमान नगर मंत्री सुश्री रक्षा राजपुरोहित ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जितेंद्र चौहान और पूरी कार्यकारिणी के सभी नवीन कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube